पिछले कुछ दिनों से देशभर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को जीना बेहाल कर रखा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद कुछ राहत जरूर मिल गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं कई राज्यों में आज बारिश की आशंका है।
बुधवार को दिल्ली के मौसम में विरोधाभासी स्थिति देखने को मिली। सुबह जहां सीजन की सबसे गर्म रही। वहीं हवा की दिशा में बदलाव के चलते दिन के तापमान में एक दिन पहले की तुलना में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से अगले तीन दिनों के दौरान बीच- बीच में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।
पिछले महीने तृप्ति और अनन्या एक साथ फिल्म निर्माता करण जौहर के ऑफिस में एक साथ दिखी थी। उसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए कि दोनों जरूर एक साथ कोई प्रोजेक्ट कर रही हैं। फिल्मों के अलावा अब अनन्या डिजिटल प्लेटफार्म पर भी पदार्पण के लिए तैयार हैं। उनकी एक नहीं बल्कि दो-दो वेब सीरीज काल मी बाई और कंट्रोल प्रदर्शन की कतार में हैं।
हज यात्रा 2024 के लिए यात्रियों का पहला जत्था आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना हो गया। दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि आज हज 2024 की पहली उड़ान 285 यात्रियों के साथ सुबह 2.20 बजे मदीना के लिए रवाना होगी। मैं उन सभी को बधाई देती हूं। वहीं विदेश मंत्रालय ने हज की तैयारियों की समीक्षा की।
इसे जलवायु परिवर्तन का असर कहें या ग्लोबल वार्मिंग का प्रकोप... लेकिन देश की राजधानी साल दर साल हीट आइलैंड बन रही है। दिल्ली के बहुत से इलाकों में तापमान और गर्मी का एहसास कहीं ज्यादा रहता है जबकि कुछ इलाकों में यह अपेक्षाकृत कम बना रहता है। 2022 में राजधानी की गर्मी ने अप्रैल में 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी की वसूली के लिए कारोबारियों के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियानों के दौरान धमकी और जोर-जबरदस्ती का इस्तेमाल नहीं करने का केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें स्वेच्छा से बकाया चुकाने के लिए मनाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें स्वेच्छा से बकाया चुकाने के लिए मनाने का निर्देश दिया।
Covishield Side Effects पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि उसने दिसंबर 2021 में कोविशील्ड की अतिरिक्त खुराक का निर्माण और आपूर्ति बंद कर दी थी। एस्ट्राजेनेका ने स्वेच्छा से विपणन वापस ले लिया है। भारत में कोविशील्ड और यूरोप में वैक्सजेवरिया के नाम से बेची जाने वाली अपनी कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है।
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में शक के चलते मंगवार रात एक अधेड़ व्यक्ति की सिर पर मूसल से कई वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मांझा-मानपुर बस्ती यूपी निवासी राम बुझारत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के ही गांव के रहने वाले आरोपित रामजन्म उर्फ खेडू को गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ने कहा कि पांच साल बाद दिल्ली में डीजल की बसें नजर नहीं आएंगी। यहां पर सभी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों में किराया भी 30 प्रतिशत कम होगा। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में जैतपुर स्थित लव कुश चौक पर आयोजित जनसभा मैं बोल रहे थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने पैन इंडिया कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (आतंकवादी घोषित)-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 10 शूटर को दबोच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों में एक किशोर भी शामिल है। सेल ने सात राज्यों दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश व बिहार में ऑपरेशन चला इन्हें गिरफ्तार किया है।
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि आई. एन. डी. आई. ए. के किसी भी सदस्य ने कांग्रेस के पूर्व नेता सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी का समर्थन नहीं किया। मालूम हो कि पित्रोदा ने अपनी उत्तरपूर्व के लोग चीनियों जैसे और दक्षिण के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं वाली टिप्पणी से बुधवार को एक और विवाद खड़ा कर दिया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि अब तक इस मुद्दे पर केंद्र सरकार कार्रवाई करने में विफल रही है जबकि उसे इस मुद्दे पर विचार करने के साथ ही कार्रवाई करनी चाहिए। अदालत ने पूछा कि क्या आप कार्रवाई करने को तैयार हैं और कार्रवाई करने जा रहे हैं? अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर बनने का सपने लेकर आने वाला हर शख्स उम्मीद करता है कि उसे बस एक फिल्म मिल जाए। जब फिल्म मिल जाती है तो अगली उम्मीद होती है कि हिट हो जाए और एक्टर का नाम हो जाए लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हिट फिल्म देकर भी स्टार्स फर्श से अर्श पर आ गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस मेगा इवेंट के लिए हर टीम का एलान हो चुका है केवल पाकिस्तान की टीम ने अभी तक अपनी स्क्वॉड का एलान नहीं किया है। इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस बीच ओटटी प्लेटफॉर्म पर मैच देखने वाले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं।
सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital Delhi) में वसूली रैकेट चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने दो डॉक्टर्स समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट अस्पताल में आने वाले मरीजों से सुविधा शुल्क के नाम पर धन उगाही भी करते थे। गिरफ्तार डॉक्टर्स में से एक के पास से मरीजों से वसूले गए ढाई लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की और पुरानी तस्वीरें-वीडियो जमकर वायरल होती रहती हैं। इनके बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। इस बीच बी टाउन की एक फेमस एक्ट्रेस की कुछ थ्रोबैक फोटो सामने आई हैं जिनको लेकर अब सिने प्रेमियों में उन्हें पहचाने की होड़ मच गई है।
फिल्मों में अगर कोई एक्टर खतरनाक स्टंट या सीन को अंजाम दे तो थिएटर हॉल तालियों से गूंज उठता है। पर्दे पर ऑडियंस का असली हीरो फिल्म का लीड एक्टर ही होता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि इनमें से ज्यादातर सीन को वो खुद परफॉर्म नहीं करते। जिन सीन्स के लिए सितारे वाहवाही लूटते हैं उन्हें कोई और अंजाम देता है।
हिंदी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद बुरा साबित हुआ है। इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर संगीत शिवन (Sangeeth Sivan) का निधन हो गया है। उनके देहांत से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर हर कोई सिनेमा के इस फनकार को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने शिवन की मौत पर शोक जताया है।
एनर्जी स्वराज मूवमेंट के संस्थापक चेतन सिंह सोलंकी ने कहा कि हम हर सोमवार को करीब 125000 किग्रा कार्बन उत्सर्जन कम कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के सबसे आसान समाधानों में से एक कुछ न करना है। उन्होंने कहा कि हमारा रिंकल्स अच्छे हैं अभियान जोर पकड़ रह है। इसमें हम लोगों से सोमवार को बिना इस्त्री किए हुए कपड़े पहनने के लिए कह रहे हैं।
अर्जुन कपूर जल्द ही सिंघम अगेन में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। हालांकि इस समय वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। अर्जुन 10 साल के बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं जो अपने पिता को खोने के बाद दिल्ली की सड़कों पर रोल बेच रहा है।