<< < 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 > >>
दिवंगत अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अब उनके बेटे बाबिल खान एक्टिंग में अपना दम दिखा रहे हैं। अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले बाबिल खान ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। इसमे विजय देवरकोंडा भी नजर आए थे। अब ये फिल्म कल यानी 26 अप्रैल से ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने जीवन और करियर के बीच सही संतुलन पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने भबताया है कि वह अपने एग्स फ्रीज करवाना चाहती हैं।
इस बार राहु और मंगल की मीन राशि में महायुति होने के चलते अंगारक योग (Angarak yog 2024) का निर्माण हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग बेहद अशुभ माना जाता है जिस किसी पर इसका प्रभाव पड़ता है उसे काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो आइए जानते हैं इस बार यह किन लोगों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आया है ?
एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बुधवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरा पैपराजी एक्टर की तस्वीरें लेने उनके घर के बाहर पहुंच गए। इस दौरान ज्यादातर पैप्स से परेशान रहने वाले सेलेब्स से परे वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया कि फैंस अपना दिल हार बैठे। इसके साथ ही उन्होंने अपना बर्थडे भी मीडिया के साथ मनाया।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने गुरुवार को कहा कि राज्य में मुस्लिम समुदाय को दिए गए पूर्ण आरक्षण पर कर्नाटक के मुख्य सचिव रजनीश गोयल को तलब किया जाएगा। NCBC ने आरक्षण उद्देश्यों के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को पिछड़ी जाति के रूप में वर्गीकृत करने के कर्नाटक सरकार के फैसले की आलोचना भी की है।
घर में पालतू जानवरों को पालने का आजकल एक चलन हो गया है। कुछ लोग शौक में पालते हैं तो वहीं कुछ इस चलन के चलते पालते हैं। हालांकि कई बार यह हमारे लिए बड़ा अशुभ और घातक साबित होता है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के लिए बिल्ली पालना (Billi Palna Kaisa Hai) बेहद अशुभ माना गया है तो आइए इनके नाम जानते हैं -
आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह मूवी इसी साल के अंत में रिलीज हो सकती है। ऐसे में अब इसकी शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसकी शूटिंग दिल्ली में शुरू हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश में भारी भूस्खलन के कारण राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया है जिससे चीन की सीमा से लगे जिले दिबांग घाटी से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। इस हादसे के बाद अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने ट्वीट कर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा जल्द से जल्द कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन का भक्तों के बीच बहुत महत्व है। वरूथिनी एकादशी को वैशाख एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग कठिन उपवास करते हैं। वरुथिनी का अर्थ है सुरक्षा। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस उपवास को रखते हैं उन्हें नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।
विकट संकष्टी चतुर्थी (Vikata Sankashti Chaturthi 2024) का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। संकष्टी का अर्थ है समस्याओं से मुक्ति। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। इस दिन गणेश कवच का पाठ भी बेहद शुभ माना जाता है जो इस प्रकार है -
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस की ननद रिद्धिमा कपूर ने उनको लेकर बात की है। रणबीर कपूर की बहन ने कहा है कि वह खुशनसीब हैं जो उन्हें आलिया लाइफ पार्टनर के तौर पर मिली हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आलिया ने उनके परिवार को काफी सपोर्ट किया है।
अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर्स में से एक हैं। उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आती है। सिंगर आज 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। ऐसे में उन्हें उनके फैंस और सेलेब्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड के बादशाह बनने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। चलिए जानते हैं उसके बारे में।
हीरामंडी का प्रीमियर बुधवार को मुंबई में रखा गया। फायरिंग की घटना के बाद भाईजान सलमान खान कड़ी सुरक्षा के साथ इवेंट में पहुंचे। अपने काफिले के साथ एक्टर ने जैसे ही एंट्री की सभी के दिमाग में यही सवाल उठा कि क्या संजय लीला भंसाली के साथ उनका पैच-अप हो गया है? इवेंट से दोनों की तस्वीर भी सामने आई है।
JP Morgan CEO praised PM Modi जेपी मार्गन चेज के चेयरमैन और सीईओ जेमी डिमोन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। डिमोन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में अविश्वसनीय काम किया है। डिमोन ने गरीबी उन्मूलन बुनियादी ढांचे के विकास और नौकरशाही में सुधार को लेकर पीएम मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की।
वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2024) पर भगवान विष्णु की पूजा भाव के साथ करने से सभी प्रकार के भयों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस साल वरुथिनी एकादशी 4 मई को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप भी वरुथिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो आपको इस दिन के कुछ नियम जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं -
गुजरात के एक डॉक्टर ने 30 वर्षीय गर्भवती महिला का इलाज करने से मना कर दिया। डॉक्टर ने दावा किया कि महिला अपने मन से इलाज कराना चाहती थी। महिला ने कुछ जरूरी चेकअप करवाने से मना कर दिया थआ। इसके बाद गायनेकोलॉजिस्ट ने साफ तौर पर कहा कि जब मरीज इलाज में अपनी मर्जी चलाएंगे तो डॉक्टर को भी इलाज ना करने का अधिकार है।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल को बहुत से लोगों ने पसंद किया था। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। अब फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि एनिमल पार्क में इसके पहले पार्ट के गाने सतरंगा को भी शामिल किया जाएगा।
वरुथिनी एकादशी पर भगवान श्री हरि की पूजा होती है। इस दिन का भक्तों के बीच बहुत महत्व है। वरूथिनी एकादशी को वैशाख एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस लोग देवताओं को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए उपवास करते हैं। वरुथिनी का अर्थ है सुरक्षा। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस उपवास को रखते हैं उन्हें नकारात्मक ऊर्जाओं से सुरक्षा मिलती है।
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक्टर के फिटनेस ट्रेनर ने उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिसमें वह कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर का ये बदला हुआ लुक देख कर उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं।
अगर देवी राधा की पूजा विधिवत की जाए तो जीवन के बड़े से बड़े संकट को आसानी खत्म किया जा सकता है। साथ ही भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रहों की स्थिति खराब है तो उन्हें भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी की पूजा अवश्य करनी चाहिए और राधा चालीसा का पाठ (Radha Chalisa Ka Path) करना चाहिए।
<< < 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 > >>