राजधानी में रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होने से गर्मी जरूर रही लेकिन दिल्ली में लू से अभी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी। तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।