एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आज आर हरि कुमार के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी बल की बागडोर संभालने से पहले नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। 15 मई 1964 को जन्मे एडमिरल त्रिपाठी को 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था।