एलजी वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना इजाजत इन लोगों की नियुक्ति की थी। अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर 223 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निकाल दिया गया है।