Lok Sabha Election 2024 गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में एक रैली को संबोधित किया साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले दो दौर के मतदान के बाद भाजपा को मिली सीटों की संख्या 100 से अधिक हो जाएगी। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।