पंजाब
    Empty Source!
दिल्ली में इंडिया गेट के पास बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित पर झगड़े के दौरान चाकू से हमला किया गया था। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
ईडी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बड़े पैमाने पर सुबूतों से छेड़छाड़ के कारण हुई है। इसमें घोटाले की अवधि के दौरान लगभग 170 मोबाइल फोनों को नष्ट करना भी शामिल है। केजरीवाल ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप गर्मी की चुभन लगातार बढ़ा रही है। तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में भी राहत के बहुत आसार नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 28 प्रतिशत दर्ज हुआ।
दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 24.40 लाख रुपये के नकली नोट के साथ दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित दिल्ली के एक कारोबारी को बक्से में नकली नोट देकर असली भारतीय मुद्रा लेना चाहते थे। पुलिस ने शातिरों से नकली नोट बनाने वाली एक मशीन भी बरामद की है।
DU Girl Student Molestation दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के शिक्षा संकाय में बीएड की छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। घटना के पांचवें दिन डीयू प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपित तकनीकी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। हालांकि कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गया था और उसे विश्वविद्यालय की ओर से सेवा विस्तार दिया गया था।
देश की सबसे बड़ी और अतिसुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में वर्चस्व से जुड़ी लड़ाई में कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। चिंता की बात यह है कि इस दौरान एक दूसरे पर वार करने के लिए कैदियों ने सुए का इस्तेमाल किया। निगरानी की पूरी प्रणाली के बीच कैदियों ने सुए कब और किस परिस्थति में बना लिए यह किसी को नहीं पता।
MCD Mayor Election 2024 लोकसभा चुनाव के बीच तय हुए एमसीडी में महापौर व उप महापौर के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं है। उसने इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दी है बावजूद इसके महापौर और उप महापौर के चुनाव टल सकते हैं। क्योंकि पीठासीन अधिकारी के नियुक्ति पर पेंच फंसा हुआ है।