शुक्रवार का दिन भगवान कुबेर की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग धन के राजा कुबेर की पूजा करते हैं उनके घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है। साथ ही धन संबंधित किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि कुबेर देव की पूजा शुक्रवार के दिन अवश्य करनी चाहिए क्योंकि यह दिन उन्हें बेहद प्रिय है।