इस बार मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) का व्रत 6 मई को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शंकर की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन शिव जी की सच्चे भाव के साथ पूजा- अर्चना करते हैं उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन उनके वैदिक मंत्रों का जाप भी शुभ माना गया है।