दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अरविंदर सिंह लवली को भी शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव छठे चरण में 25 मई को हैं।